भास्कर न्यूज | जालंधर जैन सेवा समिति जालंधर के सदस्यों की ओर से समता विभूति प्रमोद महाराज, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य राजेश जैन, विकास जैन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में श्री अरिहंत ज्ञान गुरु गौशाला जल्लोवाल भोगपुर में सेवा प्रोजेक्ट के कार्य किए गए। इसके तहत एक बोरी चोकर, दो बोरी फीड, एक बोरी सोयाबीन छिल्का, एक बोरी खल, 200पिन्नी, एक बोरी काला नमक आदि खाघ सामग्री भेंट की गई। प्रधान मुस्कान जैन ने दोनों परिवारों को जन्म दिवस पर बधाई देते हुए सम्मानित किया। इस मौके पर दीपक जैन, सुरभि जैन, आशिमा जैन, राजेश जैन, वरिंद्र जैन, शशि जैन, पल्लवी जैन, राजेश जैन, दर्शन जैन, गगन जैन, अर्पिता जैन समेत अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद जैन सेवा समिति जालंधर के सदस्य।


