सार्वजनिक जमीन पर कब्जे की कोशिश के खिलाफ लाठी मार्च

भास्कर न्यूज| बगोदर बगोदर प्रखंड के दोंदलो स्थित सार्वजनिक जमीन पर गांव के हीं कुछ लोगों के अवैध तरीके से कब्जा करने के प्रयास के खिलाफ लोग गोलबंद होने लगे हैं। ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को सड़कों पर दिखा। बुधवार को लाठी-डंडे के साथ चेतावनी मार्च निकाला गया। इसके माध्यम से सार्वजनिक जमीन पर फर्जी तरीके से दावा करने वाले लोगों को चेतावनी दी गई। नहीं मानने पर ग्रामीणों का आंदोलन झेलने को तैयार रहने की हिदायत दी गई। मार्च का नेतृत्व कर रहीं पूर्व जिप सदस्य सरिता महतो ने कहा कि दोंदलो में दशकों से सार्वजनिक जमीन है। जिसे झंडा मिलन मैदान के नाम से जाना जाता है। रामनवमी का झंडा मिलन समारोह के साथ यहां सोहराय के मौके पर बरदखुट्टा मेला भी आयोजित होता है। इसके अलावा उक्त जमीन खेल का मैदान भी है। सरकारी स्तर पर यहां खेल स्टेडियम का निर्माण की भी स्वीकृति मिली है। जिसका टेंडर भी हो गया है। मगर गांव के ही कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से उक्त जमीन पर दावा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आपस में बैठकर उक्त जमीन पर साप्ताहिक हाट लगाने का भी निर्णय लिया है। झंडा मैदान से चेतावनी मार्च चलकर चार माइल हेठली टांड तक भ्रमण किया। चेतावनी मार्च में पूर्व जिप सदस्य सरिता देवी, गिरधारी महतो, मंगर महतो, पोखन ठाकुर, शिवनारायण दास, लखन महतो आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *