अबोहर के स्टेडियम में बच्चों को खेलने से रोका:कार पार्किंग से विवाद, मेयर बोले- दोनों पक्षों से बात कर समाधान निकालेंगे

अबोहर में आज अजीमगढ़ में स्थित खेल स्टेडियम में बच्चों को खेलने से रोके जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने मेयर से मिलकर इस मुद्दे पर अपना विरोध जताया। स्थानीय निवासी एमसी राजाराम और मेनपाल के अनुसार, पहले यह जगह कचरे से भरी थी। उन्होंने अपनी मेहनत से इसे साफ किया। बाद में नगर निगम ने इसे स्टेडियम में बदल दिया और चारदीवारी का निर्माण करवाया। आरोप है कि निगम ने स्टेडियम को कुछ प्रभावशाली लोगों को ठेके पर दे दिया है, जो अपनी कारें वहां खड़ी करते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उनके बच्चे खेलने जाते हैं, तो उन्हें कारों को नुकसान होने का हवाला देकर बाहर निकाल दिया जाता है। उनका मानना है कि कारें स्टेडियम के बाहर खड़ी की जानी चाहिए। यह समस्या पिछले 6 महीने से चल रही है। लोगों ने चिंता जताई कि एक तरफ सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों से जोड़ने की बात करती है, दूसरी तरफ बच्चों को खेलने से रोका जा रहा है। उन्होंने कई बार इस मुद्दे को उठाया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। मेयर विमल ठठई ने इस विवाद को सुलझाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की बात सुनकर इस मसले का समाधान निकाला जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *