जालंधर| थाना भोगपुर की पुलिस ने नशीली गोलियों समेत बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर रविंदर पाल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी काला बकरा के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान दो व्यक्ति सामने से आते हुए दिखाई दिए। शक होने पर जब उनसे पूछताछ की गई तो उनसे 80 नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपियों की पहचान रविंदर और सतनाम सिंह के रूप में हुई है। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।


