मुड़ागांव | ग्राम पंचायत परसदाखुर्द के विद्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ भारती के छायाचित्र पर दीप जलाकर की गई। इसके बाद योगाचार्य हरीश नेताम ने मंत्रोच्चारण के साथ योगिंग-जॉगिंग और सूक्ष्म व्यायाम करवाया। फिर प्रोटोकॉल के अनुसार भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, नाड़ी शोधन प्राणायाम और ध्यान कराया गया। आसन अभ्यास में दंडासन, भद्रासन, वज्रासन, मंडूकासन, शशांकासन, धनुरासन, उष्ट्रासन, पवनमुक्तासन, हलासन, सेतुबंधासन, भुजंगासन, वक्रासन और सर्वांगासन शामिल रहे। योग के लाभों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में योग ताली और शांति पाठ हुआ। माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक भारत दीवान ने बच्चों को रोज योग करने की सलाह दी। उन्होंने नशा और मोबाइल की लत से दूर रहने की बात कही।


