जालंधर में 342 सिलेंडरों से भरा ट्रक फ्लाईओवर से गिरा:पीछे से टिप्पर ने मारी थी टक्कर, बड़ा हादसा टला; जानी नुकसान से बचाव

पंजाब के जालंधर में सिलेंडर लेकर सिटी की ओर आ रहा एक ट्रक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। गनीमत रही कि किसी सिलेंडर को कुछ नहीं हुआ, वरना हादसा बड़ा हो सकता था। घटना के वक्त ट्रक में करीब 300 से ज्यादा सिलेंडर थे। मौके पर पहुंची थाना गोराया की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। सिलेंडर से भरे ट्रक को पीछे से आ रहे टिप्पर ने टक्कर मारी थी। बता दें कि ये हादसा जालंधर के गोराया में स्थित गांव गोहावर के पास हाईवे पर हुआ है। घटना में जानी नुकसान से भी बचाव है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक को पीछे से आ रहे बजरी से भरे टिप्पर ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। सड़क सुरक्षा बल के एएसआई जसविंदर सिंह ने कहा- दुर्घटना की सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि गैस सिलेंडरों से लदा एक वाहन फ्लाईओवर से नीचे गिरा हुआ था। वाहन में लगभग 342 गैस सिलेंडर भरे हुए थे। ट्रक और टिप्पर चालने ने लगाए एक दूसरे पर आरोप इस संबंध में वाहन चालक गुरदयाल सिंह ने बताया कि वह ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर टायर चेक कर रहा था, तभी पीछे से आ रहे बजरी से भरे टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन सीधा फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा। उधर, टिप्पर चालक साहिल ने बताया कि सड़क पर अचानक ट्रैक्टर आ जाने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे खड़े ट्रक से जा टकराया। दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद सड़क पर यातायात जाम हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *