अर्जुन ने 128 और लक्ष्यित ने बनाए 117 रन जालंधर ने गुरदासपुर की टीम को दी मात

भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से बर्ल्टन पार्क क्रिकेट ग्राउंड में करवाए गए अंडर-19 इंटर-डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में जालंधर ने गुरदासपुर को 177 रन से मात दी। बारिश से प्रभावित यह मुकाबला 36-36 ओवर तक सीमित कर दिया गया था। जालंधर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्यित ठाकुर ने 117 रन बनाए, जबकि अर्जुन राजपूत ने मात्र 57 गेंदों पर 128 रन बनाए और टीम का स्कोर 326 तक पहुंचा दिया। अर्जुन ने गेंदबाजी में भी अपना जलवा दिखाते हुए पांच विकेट हासिल किए। उनके साथ राजवीर जसवाल ने तीन विकेट लेकर जीत में योगदान दिया। इस मौके पर जालंधर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अरमिंदर सिंह, संयुक्त सचिव संजीव एंग्रीश और कोच राज कुमार ने टीम को बधाई दी। अरमिंदर सिंह ने कहा कि सभी फॉर्मेट में जालंधर के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। लड़कों के साथ लड़कियों की टीम भी लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जालंधर के कोचिंग स्टाफ के साथ खिलाड़ियों की मेहनत का नतीजा है कि जालंधर पंजाब में नाम रोशन कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *