साइंस कॉलेज:बीएससी और बीसीएमें प्रवेश के लिए पहली लिस्ट आज; यूजी की 934 सीटों के लिए 6 हजार से अधिक आवेदन

शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय (साइंस कॉलेज) रायपुर में बीएससी व बीसीए में प्रवेश के लिए पहली लिस्ट मंगलवार को जारी होगी। इसके अनुसार 28 जून तक एडमिशन होंगे। यूजी की 934 सीटों के लिए इस बार 6 हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है। इस कॉलेज में बीएससी बायो की 464 और मैथ्स ग्रुप की 420 सीटें हैं। इसी तरह बीसीए की 50 हैं। पहले चरण में प्रवेश के लिए 7 से 22 जून तक आवेदन मंगाए गए थे। इस राउंड में 4 मेरिट लिस्ट जारी होगी। पहली लिस्ट 24 जून को जारी होगी। इसके अनुसार 28 जून तक प्रवेश दिए जाएंगे। दूसरी 30 को आएगी, इसके अनुसार 4 जुलाई तक एडमिशन होंगे। तीसरी लिस्ट 5 जुलाई को आएगी। चौथी 11 जुलाई को आएगी। सीटें खाली रहने की स्थिति में द्वितीय चरण के लिए आवेदन पोर्टल फिर खोला जाएगा। 11 से 15 जुलाई तक आवेदन मंगाए जाएंगे। इस राउंड में तीन लिस्ट जारी होगी। द्वितीय चरण की पहली लिस्ट 17 जुलाई को, द्वितीय 22 को और तीसरी 26 जुलाई को जारी होगी। इसके अनुसार कॉलेज स्तर पर 30 जुलाई तक प्रवेश दिए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर डिग्री गर्ल्स कॉलेज कालीबाड़ी व छत्तीसगढ़ कॉलेज के लिए पहली लिस्ट कुछ दिन पहले जारी हुई थी। इसके अनुसार प्रवेश दिए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इन तीनों ऑटोनोमस कॉलेजों को छोड़कर रविवि से अन्य संबद्ध कॉलेजों के​ ​लिए पहली मेरिट लिस्ट 25 जून को जारी की जाएगी। इसके अनुसार 8 जुलाई तक दाखिले होंगे। लिस्ट 17 जुलाई को, द्वितीय 22 को और तीसरी 26 जुलाई को जारी होगी। इसके अनुसार कॉलेज स्तर पर 30 जुलाई तक प्रवेश दिए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर डिग्री गर्ल्स कॉलेज कालीबाड़ी व छत्तीसगढ़ कॉलेज के लिए पहली लिस्ट कुछ दिन पहले जारी हुई थी। इसके अनुसार प्रवेश दिए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इन तीनों ऑटोनोमस कॉलेजों को छोड़कर रविवि से अन्य संबद्ध कॉलेजों के​ ​लिए पहली मेरिट िलस्ट 25 जून को जारी की जाएगी। इसके अनुसार 8 जुलाई तक दाखिले होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *