श्री सुंदरकांड पाठ का गायन किया

लुधियाना| गुड़मंडी स्थित महावीर मंदिर मे राष्ट्रीय हिंदू मंच पंजाब व महावीर मंदिर ट्रस्ट की ओर से सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन प्रधान पवन शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम पंडित राजेश तिवारी द्वारा मंत्रोचारण के साथ बाला जी का आह्वान किया गया। महिला संकीर्तन मंडल की प्रधान सुनीता शर्मा, ज्योति, उर्मिला शर्मा, संतोष, नीलम रानी, बबिता सूद, मंजू मल्होत्रा, हिना, त्रिमिला, मधु बांसल, मधु गुप्ता, अनिता थापर द्वारा संगीतमय श्री सुंदरकाण्ड पाठ का गायन किया गया। सुंदर काण्ड पाठ की समाप्ति पर झंडा फहराया गया व बाला जी की आरती की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *