युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम के तहत करवाया जागरूकता सेमिनार

जालंधर| जिला सांझ पुलिस, गुलाब देवी नर्सिंग इंस्टीट्यूट, शहीद अजीत सिंह नौजवान सोसायटी और जालंधर वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम के तहत जागरूकता सेमिनार करवाया गया। सेमिनार का मुख्य विषय ‘नशा विरोधी अभियान में नौजवानों का योगदान’ था। इस अवसर पर एडीसीपी हेडक्वार्टर सुखविंदर सिंह, इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर शिव कुमार मोदगिल, इंस्पेक्टर परमिंदर कौर, एनजीओ दीपक महेंद्रू, एनजीओ सुरिंदर सैनी शामिल हुए। एडीसीपी सुखविंदर सिंह ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में नौजवानों को अवगत कराते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम के तहत की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। सोसायटी के अध्यक्ष दीपक महेंद्रू ने कहा कि हम सब को नशा विरोधी मुहिम में अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए। देश और समाज की सेवा में आगे आना चाहिए। अंत मे इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल नेहा वासुदेव ने सभी का धन्यवाद किया। इस दौरान हेड कांस्टेबल ज्योति शर्मा ने विशेष योगदान दिया। यहां सांझ स्टाफ से हेड कांस्टेबल मलकीत सिंह, हेड कांस्टेबल मनजीत सिंह, कांस्टेबल साहिल वोहरा, ,सब डिवीजन पैनल सदस्य प्रियंका महेंद्रू,नर्सिंग संस्थान व छात्राएं मौजूद रहीं। नर्सिंग इंस्टीट्यूट में उपस्थित संस्थाओं के सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *