एचएमवी में कन्सर्ट ऑफ पीस करवाया

जालंधर| एचएमवी में शांति व एकता का संदेश देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्जवलन से हुआ। कन्सर्ट में बांसुरी वादक एनएन हेमानंद नारायणा व तबला वादक उस्ताद रफयूदीन सबरी, मृदंग कलाकार एस. चंद्रशेखरन और सारंगी वादक उस्ताद कमल सबरी ने प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पंडित काले राम, हरमनदीप सिंह व खुशी वर्मा, डॉ. संदीप वर्मा तथा अजय ठाकुर अपने विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा संगीत विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे समारोह आयोजित किए जाते रहेंगे। इस दौरान यहां संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सागर भी मौजूद रहे। कन्सर्ट ऑफ पीस मे हिस्सा लेने वाले कलाकार व स्टाफ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *