ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने मनाया अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक दिवस

भास्कर न्यूज | जालंधर अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक दिवस ब्रह्माकुमारी आश्रम ग्रीन पार्क में ब्रह्माकुमारी आश्रम की मुख्य संचालिका राजयोगिनी बीके रेखा दीदी और राजयोगिनी बीके मीरा दीदी की देखरेख में सोमवार को मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाई-बहनों ने ओलिंपिक खेलों के महत्व को समझाते हुए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा की। इस दौरान ब्रह्माकुमारी बहन राजयोगिनी बीके करमजीत संधू ने सभी को योग करवाया और उसके फायदे भी बताए। राजयोगिनी बीके रेखा दीदी नेकहा खेलों में भाग लेने से शरीर में होने वाली बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। राजयोगिनी बीके रेखा दीदी ने एथलीट और कोच हनी शर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीके मीरा दीदी, बीके इंद्र माता, बीके रजनी, बीके पूजा दीदी, बीके मनीषा, कमल शर्मा, सुखदेव सिंह, बीके राकेश कुंद्रा, बीके गौरव प्रभाकर, बीके हरमेश थापर और अन्य मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक दिवस के अवसर पर आश्रम में उपस्थित भाई-बहन।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *