भास्कर न्यूज |लुधियाना अग्रवाल परिवार संघ द्वारा संचालित श्री अग्रसेन धाम में तुलसी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर धाम में चल रहे 1100 दिवसीय हवन यज्ञ के 438वें हवन यज्ञ का आयोजन अग्रवाल परिवार मिलन संघ की महिला विंग की चेयरपर्सन राशि अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। अग्रवाल परिवार मिलन संघ की महिला विंग की अध्यक्ष रीटा गोयल के नेतृत्व में संकीर्तन का आयोजन किया। संकीर्तन मंडल की अध्यक्ष स्वीटी बंसल और अग्रवाल समाज के प्रमुख भजन गायक हेमंत अग्रवाल ने अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस महायज्ञ में विशेष रूप से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों, माता गुजरी और अग्रवाल समाज के महादानी दीवान टोडर मल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष सुनील जैन मित्तल ने बताया कि हंबड़ा रोड स्थित गोबिंद गौधाम के पास अग्रवाल समाज का पहला धाम निर्माणाधीन है। परवीन बंसल ने बताया कि धाम पर रोजाना महालक्ष्मी जी को समर्पित हवन यज्ञ आयोजित किए जा रहे हैं।


