धमतरी के पंचायत ऑफिस में लगी आग:3 अलमारियों में रखे दस्तावेज और कंप्यूटर जले; फाइल नष्ट करने की आशंका

धमतरी जिले के ग्राम पंचायत हंकारा में अज्ञात लोगों ने पंचायत ऑफिस में आग लगा दी। घटना 23 जून की रात की है। कार्यालय की तीन अलमारियों में रखे दस्तावेज और एक कंप्यूटर जलकर राख हो गए। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है। अगली सुबह ग्रामीणों ने पंचायत कार्यालय से धुआं निकलते देखा तो आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक कार्यालय में रखे फर्नीचर और अन्य सामान जल चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस क्षेत्र में पहले भी दो मंदिरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस को आशंका है कि किसी महत्वपूर्ण मामले के सबूत मिटाने के लिए यह आगजनी की गई है। मामले की जांच में जुटी पुलिस सरपंच को जब घटना की जानकारी दी गई, तब तक अलमारियों में रखी सभी फाइलें जल चुकी थीं। पुलिस इस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है। क्षेत्र में बढ़ते अपराधों के कारण स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। एसडीओपी रागिनी तिवारी ने बताया कि आज जाने की सूचना मिली थी मौके पर पहुंचकर तस्वीर की गई और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *