नशे में धुत बेटे ने की माता-पिता की हत्या:पत्नी और बच्चे पर भी किया हमला, मर्डर के बाद आरोपी हुआ फरार

गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के जीलपीदह गांव में बेटे ने अपने माता-पिता की हत्या कर दी। मंगलवार को आरोपी प्रकाश असुर (35) ने अपने पिता शनिचरवा असुर (60) और माता देवमणिया असुर (55) पर कुल्हाड़ी से हमला किया। आरोपी की पत्नी राजमुनि असुर के अनुसार, प्रकाश असुर नशे की हालत में घर आया। उनका बेटा एक खिलौना गाड़ी से खेल रहा था। प्रकाश ने बच्चे को जली हुई लकड़ी से मारना शुरू कर दिया। जब राजमुनि ने विरोध किया, तो उसने उनके सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। हत्या के बाद आरोपी हुआ फरार इसके बाद प्रकाश कुल्हाड़ी की तलाश करने लगा। राजमुनि घर से भाग निकलीं। उस समय प्रकाश के माता-पिता भी उसे डांट रहे थे। कुछ देर बाद जब राजमुनि वापस घर पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि उसके सास-ससुर खून से लथपथ पड़े हैं। प्रकाश घर से फरार हो चुका था और छोटे बच्चे रो रहे थे। राजमुनि ने प्रकाश के बड़े भाई को घटना की सूचना दी। गांव वालों ने बिशुनपुर पुलिस को खबर की। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, घायल राजमुनि का इलाज बिशुनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *