संगरूर में व्यक्ति की हत्या:साथी संग पी रहा था शराब, बहस हुई, कांच की बोतल से मारा; आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के संगरूर में आज एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। धूरी क्षेत्र के मूलोवाल गांव में हुई इस वारदात में आरोपी ने अपने साथी की हत्या शराब की बोतल से हमला कर की। मृतक भगवंत सिंह उर्फ भंता और आरोपी बलजीत सिंह एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर बलजीत ने भगवंत के सिर पर कांच की बोतल से वार कर दिया। इस हमले में भगवंत की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद जब आरोपी भाग रहा था, तभी मृतक का भाई तरसेम सिंह वहां पहुंचा। तरसेम अपने भाई को खाना देने जा रहा था। उसने देखा कि बलजीत के हाथों पर खून लगा हुआ था। जब वह घर के अंदर गया तो उसने देखा कि उसके भाई के सिर पर गंभीर चोट का निशान था और वह मृत पड़ा था। थाना सदर धूरी की पुलिस ने तरसेम सिंह की शिकायत पर बलजीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *