अबोहर में नहर से युवक का शव मिला:ASI बोले- 4 से 5 पुराना लग रहा, पहचान होना बाकी

फाजिल्का के अबोहर में नहर के पास एक युवक का शव मिला है। घटना अबोहर-फाजिल्का रोड पर खिप्पांवाली और आजमवाला गांव की है। शव को नर सेवा नारायण सेवा समिति और खुईखेड़ा पुलिस ने संयुक्त रूप से बाहर निकाला। समिति सदस्य बिट्टू नरूला को शाम को सूचना मिली कि नहर में एक पेड़ के पास शव अटका हुआ है। वे सोनू ग्रोवर के साथ मौके पर पहुंचे। खुईखेड़ा पुलिस के एएसआई पप्पूराम की मौजूदगी में शव को निकाला गया। मृतक की उम्र 30-35 वर्ष के बीच है। उसने सफेद बनियान और चादर पहन रखी थी। शव करीब 4-5 दिन पुराना है। मृतक के कानों में मुंदरें और हाथ में संतरी रंग के नग वाली अंगूठी पहनी हुई है। उसके पैर पर चोट का निशान भी मिला है। पहचान नहीं हो पाने के कारण शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *