गरियाबंद में राह चलते युवक पर चाकू से हमला, VIDEO:पुरानी रंजिश में राहगीर को पीटा; पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में राह चलते एक युवक पर हमला हुआ है। 23 जून को फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के नदी मोड़ पर आरोपी ने पहले राहगीर को लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद उसने जेब से चाकू निकालकर हमला करने की कोशिश की। घटना के दौरान सड़क किनारे खड़े लोग देखते रहे। किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। इसका वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला है। बताया जा रहा है दोनों में पुरानी रंजिश थी। खुद को बचाने की कोशिश वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी युवक किसी बात को लेकर राहगीर से झगड़ रहा था। राहगीर खुद को बचाने की कोशिश करता रहा। लेकिन आरोपी ने लगातार हमला जारी रखा। फिंगेश्वर थाना प्रभारी गौतम गावड़े के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी टीकम पराना को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी। सुरक्षा को लेकर सवाल पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सोशल मीडिया पर लोग आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *