धमतरी | सतनामी समाज ब्लॉक धमतरी ग्रामीण की ओर से 31 दिसंबर को देवपुर में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष राजेंद्र भारती ने बताया कि मुख्य अतिथि के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आमंत्रित किया है। कार्यक्रम में देवपुर के जैतखाम का उद्घाटन होगा। पंथी पार्टी द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। छत्रपाल महाराज अरंड द्वारा गुरु गद्दी स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी करेंगी। विशेष अतिथि विधायक ओंकार साहू होंगे। तैयारी में भगवान सोनवानी, रामेश्वर कुर्रे, लीलाराम कुर्रे, देवनारायण तोंडे जुटे हैं।


