30 लाख रुपए की लागत से बनेगा अटल परिसर

महासमुंद| महासमुंद में भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को नगर पालिका महासमुंद अंतर्गत 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाली अटल परिसर का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ का वास्तविक विकास पृथक छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना होने के बाद हुआ और अटल जी के बताए मार्ग पर चलकर साय सरकार प्रदेशवासियों की प्रगति और समृद्धि के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी आज जिस तरह से विकास की ओर बढ़ रहे हैं, यह अटल जी की ही देन है। जशपुर से वर्चुअल रूप से प्रसारित कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर विनय लंगेह, अनुविभागीय अधिकारी हरिशंकर पैंकरा, तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू, महेन्द्र सिक्का, सीएमओ खीरसागर नायक मंच पर मौजूद थे। नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी ने देश के विकास के लिए अनेक योजना लागू की, जो कि वास्तव में विकास की मिसाल हैं। उन्होंने शासन के जनहित के लिए सौंपे गए दायित्वों को अक्षरशः पालन करने बात कही। संदीप दीवान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की देन छत्तीसगढ़ राज्य को और अधिक समृद्ध बनाने की अपील करते हुए उनके व्यक्तित्व पर सारगर्भित बातों को साझा किया। इस मौके पर महेन्द्र जैन, माधवी सिक्का, मीना वर्मा, देवीचंद राठी, मनीष शर्मा, मुन्ना देवार, हफीज कुरैशी, हेमलता यादव, महेन्द्र सिक्का, सतपाल पाली, प्रलय थिटे, हरबंश सिंह नानू भाई, देवेन्द्र चन्द्राकर, प्रकाश शर्मा, ऐतराम साहू, अमन वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *