फूड एलर्जी वाले लोग ऐसे करें हेल्दी ट्रैवल

भास्कर न्यूज| लुधियाना। फूड एलर्जी होने पर यात्रा करना अक्सर चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन सही तैयारी और सतर्कता के साथ इसे सुरक्षित और आनंददायक बनाया जा सकता है। यात्रा से पहले अपनी एलर्जी के बारे में पूरी जानकारी रखें और उसे ध्यान में रखते हुए प्लानिंग करें। खाने-पीने का सामान साथ रखें, जिससे किसी अनजान जगह पर परेशानी न हो। होटल या रेस्टोरेंट में पहले से अपनी एलर्जी की जानकारी देना और मेन्यू को ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है। मेडिकल किट और डॉक्टर द्वारा सुझाए गए दवाइयों को हमेशा अपने पास रखें। इन छोटी-छोटी सावधानियों के साथ आप अपनी यात्रा को बेफिक्र और यादगार बना सकते हैं। {एलर्जी के बारे में पूरी जानकारी रखें और डॉक्टर से कंफर्म करें कि किन चीजों से आपको परहेज करना है। यात्रा के दौरान आपको किन फूड्स से एलर्जी हो सकती है, इसे स्पष्ट रूप से समझ लें। {डॉक्टर द्वारा दी गई जरूरी दवाइयां हमेशा अपने बैग में रखें। यात्रा के दौरान इन्हें आसानी से एक्सेस कर सकें। {जहां तक संभव हो, अपने साथ घर का बना हेल्दी और एलर्जी-फ्री खाना ले जाएं। इसमें आप फ्रूट्स, ड्राई फ्रूट्स, रोस्टेड स्नैक्स या एलर्जी-फ्री होममेड फूड पैक कर सकते हैं। {होटल में ठहर रहे हैं या फ्लाइट ले रहे हैं, तो उन्हें अपनी एलर्जी के बारे में पहले ही सूचित करें। कई होटल और एयरलाइंस एलर्जी-फ्रेंडली मील्स ऑफर करते हैं। {पैक्ड फूड लेना पड़े, तो इसके लेबल को ध्यान से पढ़ें। सुनिश्चित करें कि उसमें आपकी एलर्जी वाली सामग्री न हो। {किसी दूसरे देश में जा रहे हैं, तो वहां की लोकल भाषा में अपनी एलर्जी का विवरण लिखवाकर साथ रखें। इससे आप आसानी से लोगों को अपनी समस्या समझा सकते हैं। {अपने गंतव्य पर पहुंचकर ऐसे रेस्टोरेंट का चयन करें जो कस्टमाइज्ड और एलर्जी-फ्रेंडली फूड सर्व करें। {ट्रैवल के दौरान हाइड्रेटेड रहना और इम्युनिटी मजबूत रखने के लिए हेल्दी फूड्स खाना जरूरी है। फल, दही और हल्के स्नैक्स से शरीर को ऊर्जा दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *