सीडीएस के जरिए 457 पदों पर होगी भर्ती, 31 तक आवेदन

भास्कर न्यूज | लुधियाना यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (यूपीएससी) द्वारा कंबाइंड डिफेंस सर्विसेस एग्जामिनेशन(I), 2025 के तहत आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 457 पद भरे जाएंगे। इसके लिए 31 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। इसके तहत एसएससी वुमन(नॉन टेक्नीकल) कोर्स के लिए भी परीक्षा होगी। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही किया जा सकता है। 7 जनवरी, 2025 तक एप्लिकेशन फॉर्म में बदलाव किया जा सकता है। यूपीएससी द्वारा सीडीएसई परीक्षा का आयोजन 13 अप्रैल, 2025 को किया जाएगा। इसके तहत इंडियन मिलिट्री अकेडमी देहरादून के लिए 160वें कोर्स के 100 पदों, इंडियन नवल अकेडमी एझिमाला में जनवरी 2026 में शुरु होने वाले कोर्स के 32 पदों, एयर फोर्स अकेडमी हैदराबाद प्री-फ्लाइंग ट्रेनिंग कोर्स जोकि जनवरी 2026 में शुरु होगा इसके 32 पदों, आफिसर्स ट्रेनिंग अकेडमी चेन्नई(मद्रास) में 123वें एसएससी कोर्स के 275 पदों और एसएससी महिलाओं (नॉन टेक्नीकल) के 37वें कोर्स के 18 पदों के लिए यह परीक्षा होगी। आईएमए के लिए 17 से 22 साल तक के उम्मीदवार, एयर फोर्स अकेडमी के लिए 20 से 24 साल के उम्मीदवार, आफिसर्स ट्रेनिंग अकेडमी के लिए 17 से 23 साल के उम्मीदवार, आफिसर्स ट्रेनिंग अकेडमी महिला नॉन टेक्नीकल कोर्स के लिए 17 से 23 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार और बारहवीं में फिजिक्स व मैथ्स पढ़े स्टूडेंट्स आवेदन करने के लिए योग्य होंगे। लुधियाना सहित 78 शहरों में सेंटर्स स्थापित होंगे। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये की फीस अदा करनी होगी। हालांकि महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी उम्मीदवारों को फीस से राहत रहेगी। अधिक जानकारी के लिए https://upsc.gov.in/ पर विजिट किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *