कांकेर जिले के कन्हारगांव निवासी मयंक साहू ईरान-इजराइल युद्ध होने से ईरान में फंस गए हैं। भास्कर ने ईरान में फंसे मयंक साहू से मोबाइल पर बात की। मयंक ने बताया कि चेन्नई में मर्चेंट नेवी का प्रशिक्षण लेने के बाद एक मर्चेंट नेवी ठेकेदार के माध्यम से ईरान की कंपनी में 9 महीने काम करने आए हैं। शुरू के 6 महीने कोई समस्या नहीं हुई। अचानक इजराइल व ईरान युद्ध छिड़ जाने से समस्या हो गई है। भारत लौटना भी चाह रहे हैं, लेकिन संभव नहीं हो पा रहा है। मेरी ड्यूटी ईरान और इराक बॉर्डर के खुरमशाह बंदरगाह में लगी है। यहां मेरे साथ भारत के 60 लोग हैं। छत्तीसगढ़ से मैं अकेला हूं। सभी वापस भारत जाना चाहते हैं। नेटवर्क को लेकर भी बहुत ज्यादा समस्या है। वाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया काम नहीं कर रहे हैं। सभी जगहों पर संपर्क कर रहे हैं व आश्वासन मिला है शीघ्र हमें भारत भेजने प्रबंध किया जाएगा। हर संभव मदद मिलेगी
मयंक के पिता गंगदेव साहू, माता ललिता साहू ने कहा कि परिवार परेशान है। एएसपी संदीप पटेल ने कहा एसडीएम को परिजनों ने आवेदन दिया है। प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।


