दशगात्र का निमंत्रण देकर लौट रहा युवक बाइक से गिरा, मौत

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर दशगात्र का निमंत्रण देकर लौट रहे दो युवकों की बाइक पुलिया के पास अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना 21 जून की रात की है। ग्राम पुसला निवासी रामचंद्र राजवाड़े अपने साथी रामकुमार राजवाड़े के साथ कैलाशपुर ओरगई गए थे। वहां गांव के दिवंगत मनधारी राजवाड़े के दशगात्र कार्यक्रम का निमंत्रण देने पहुंचे थे। निमंत्रण देकर दोनों रात में बिना नम्बर की बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में पुलिया के पास बाइक फिसल गई। रामचंद्र को सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पीछे बैठे रामकुमार को भी गंभीर चोटें आईं। उसे प्राथमिक इलाज के बाद सोनहत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी ग्रामीणों ने परिजन को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई जयचंद्र राजवाड़े की शिकायत पर सोनहत थाना में केस दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *