सोनिया मान हलका राजासांसी की इंचार्ज नियुक्त:आम आदमी पार्टी संगठन विस्तार में जुटी, 2027 विधानसभा चुनाव पर फोकस

लुधियाना उपचुनाव में मिली जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन के विस्तार पर फोकस किया है। आज पांच हलकों के इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। चार महीने पहले पार्टी जॉइन करने वाली पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान को विधानसभा हलका राजासांसी का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वहीं, पवन कुमार टीनू को हलका आदमपुर का इंचार्ज बनाया गया है। यह सभी नियुक्तियां 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए की गई हैं। इससे पहले पार्टी के इंचार्ज और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम ने सभी विधानसभा हलकों का दौरा किया था। लोगों से फीडबैक लेने के बाद उनकी ओर से ये नियुक्तियां की गई हैं। आदेश की कॉपी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *