रामगढ़ में तेज रफ्तार ऑटो पलटा:सिलाई सीखने जा रहीं 12 लड़कियां और ड्राइवर घायल, 5 की हालत गंभीर

रामगढ़ जिले में गिद्दी-अरगड्डा मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक बड़ी दुर्घटना हुई। सीसीएल अरगड्डा चेक पोस्ट के पास एक तेज रफ्तार ऑटो पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार सिलाई सीखने जा रहीं 12 लड़कियां और ड्राइवर घायल हो गए। घायलों को तत्काल सीसीएल अस्पताल नई सराय और सदर अस्पताल रामगढ़ में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में 10 घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें से 5 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। एक घायल को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों की मदद की। सभी लड़कियां गिद्दी से रांची रोड स्थित सिलाई सेंटर जा रही थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *