लुधियाना में पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार:प्लेटफार्म पर डयूटी छोड़ चढ़ा शालीमार ट्रेन,महिला का पर्स किया चोरी

पंजाब के लुधियाना में आज जीआरपी पुलिस ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस कर्मचारी पर महिला का पर्स चोरी करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी पुलिस कर्मी की डयूटी मंगलवार रात 8 बजे से बुधवार सुबह 8 बजे तक प्लेटफार्म पर थी लेकिन वह डयूटी छोड़ कर ट्रेन पर चढ़ गया। ट्रेन में सो रहे यात्रियों का चुराया पर्स ट्रेन में यात्री सो रहे थे इस दौरान उसने एक महिला का पर्स चुरा लिया लेकिन महिला को पर्स गायब होने का आशंका हुई जिसके बाद उसने मौके पर शोर मचाया और पुलिस कर्मी को काबू कर लिया। फिलहाल थाना जीआरपी की पुलिस मामले की जांच कर रही है। कॉन्स्टेबल आरोपी बठिंडा रामपुरा फुल का रहने वाला जानकारी देते हुए डीएसपी तेजपाल सिंह और एसएचओ पलविंदर सिंह भिंडर ने कहा कि आरोपी पुलिस कर्मी पीएपी का मुलाजिम है। आरोपी की पहचान सीनियर कॉन्स्टेबल कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है। कुलविंदर बठिंडा रामपुरा फुल का रहने वाला है। कुलविंदर को उसके पिता की नौकरी मिली हुई है। लुधियाना जीआरपी में वह डेप्यूटेशन पर आया हुआ था। प्लेटफार्म पर थी डयूटी लेकिन ट्रेन में चढ़ करने लगा चोरी कुलविंदर की मंगलवार रात को 8 बजे से डयूटी बुधवार सुबह 8 बजे तक प्लेटफार्म पर थी। लेकिन वह डयूटी से गायब हो गया और शालीमार एक्सप्रेस में चढ़ गया। ये ट्रेन जम्मू से राजस्थान जानी थी। ट्रेन में कमल यादव नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहा था। लोगों की मदद से पुलिस कर्मी को दबोचा कमल ने पुलिस को शिकायत दी कि कुलविंदर सिंह ने पुलिस की वर्दी में उसकी पत्नी का पर्स चुरा लिया। आरोपी ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब वह पत्नी के साथ ट्रेन में सोया हुआ था। आरोपी पुलिस कर्मी को लोगों की मदद से पकड़ा। इस केस में आरपीएफ कर्मचारियों ने कुलविंदर को काबू करके थाना राजपुरा जीआरपी के सुपुर्द किया। जिन्होंने आज इसे लुधियाना भेजा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पुलिस कर्मी को अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड हासिल किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *