फरीदकोट में चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार:रात के समय दुकानों को बनाते थे निशाना, एक साथी लुधियाना पुलिस ने पकड़ा

फरीदकोट जिला पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने हाल ही में फरीदकोट शहर में रात के समय दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोजपुर जिले के निवासी बवन सिंह, लवप्रीत सिंह उर्फ ​​लव, अंग्रेज सिंह उर्फ ​​लाडी और राहुल उर्फ ​​रफी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनसे चोरी किए गए 30 पंखे, 13 पंखा ब्लेड, 01 वूफर सेट, 01 टोस्टर, 04 इलेक्ट्रॉनिक स्टोव, 01 हेड ब्लेंडर, 04 पंखा स्टैंड समेत चोरी की वारदात में प्रयोग एक बोलेरो पिकअप गाड़ी भी बरामद की है। एक साथी लुधियाना से पकड़ा एसएसपी डॉ प्रज्ञा जैन ने बताया कि इस गिरोह के एक सदस्य फिरोजपुर निवासी दविंदर सिंह उर्फ ​​मिंटू को लुधियाना के थाना लाडोवाल पुलिस ने चोरी मामले में ही एक स्कोडा गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। जिसे जल्द ही फरीदकोट पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। पहले भी चोरी व लूट के कई मामले दर्ज इस गिरोह के खिलाफ पहले भी चोरी व लूट के कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने 26 मई और 23 जून की रात को फरीदकोट शहर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। इसके अलावा 14 मई की रात को जीरा (फिरोजपुर) में एक रेडीमेड की दुकान और 19 जून की रात को तरनतारन में एक शराब के ठेके से शराब और नकदी चोरी की थी। 4 दिन पहले इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान को बनाया निशाना 3-4 दिन पहले जीरा में एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान को निशाना बनाया था। उन्होंने बताया कि 23 जून की रात को फरीदकोट में चोरी की घटना के बाद पुलिस ने बड़ी मुश्तैदी से कार्य करते हुए इन्हें चोरी के सामान व बोलेरो गाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट से रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी। इस दौरान उनसे और भी वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *