फाजिल्का के अरनीवाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल:बोले- तीन महीने से सैलरी नहीं मिली, नौकरी पक्की करने की मांग

फाजिल्का की नगर पंचायत अरनीवाला के सफाई कर्मचारियों ने आज हड़ताल कर दी और सफाई का काम ठप कर दिया गया l प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले 3 महीने से उन्हें सैलरी नहीं मिली है l जिस वजह से उनके घर का गुजारा चलना मुश्किल हो गया है l इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि 2021 में उन्हें पक्का करने का प्रस्ताव रखा गया था l लेकिन आज तक उन्हें पक्का नहीं किया गया l इसको लेकर वह धरने प्रदर्शन पर बैठने के लिए मजबूर है l सफाई सेवक यूनियन के अध्यक्ष सेवक सिंह और रवि कुमार ने बताया कि आज यह हालत है कि उनके घर का गुजारा चलना बहुत मुश्किल है l वह कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं और उन्हें ठेकेदार का कोई पता नहीं है l न ही कभी उसके द्वारा उनके साथ बातचीत की गई l जबकि उन्हें इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए l उन्होंने कहा कि करीब 35 कर्मचारियों को 2021 में पक्का करने का प्रस्ताव रखा गया था l लेकिन आज चार साल बीतने को है उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही l अब पक्का करने की मांग को लेकर वह मजबूरन धरने प्रदर्शन पर बैठ गए हैं l उन्होंने मांग की है कि उनकी सुनवाई की जाए l उन्हें वेतन जारी किया जाए और उन्हें पक्का भी किया जाए l इसके बाद वह धरना प्रदर्शन उठाएंगे l नहीं तो सफाई का काम ठप रहेगा l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *