दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, 25.20 लाख रुपए नगद बरामद:10 मोबाइल फोन और 20 सिम कार्ड जब्त, केवाईसी अपडेट के बहाने लोगों को ठगते थे

जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में टीम ने गायछान्द गांव में छापेमारी की। पुलिस ने प्रदीप कुमार मंडल (24) और रघुवीर कुमार मंडल (26) को गिरफ्तार किया। एसपी राजकुमार मेहता के अनुसार अपराधियों से 25.20 लाख रुपए नगद बरामद किए गए हैं। इनके पास से 10 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड, 5 एटीएम कार्ड, एक चेकबुक, एक लैपटॉप और एक चारपहिया वाहन भी मिला है। यह रकम अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी है। साइबर अपराधी नहीं सुधरे तो उनका नाम अब गुंडा सूची में डाला जाएगा और साइबर अपराधियों की प्रोफाइल बनाई जाएगी। प्रदीप साइबर अपराध के मामलों में पहले भी रह चुका है आरोपी पुलिस के अनुसार, ये अपराधी केवाईसी अपडेट के बहाने लोगों को ठगते थे। वे लोगों के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर उनकी बैंक से जुड़ी जानकारी हासिल कर लेते थे। प्रदीप कुमार मंडल पहले भी साइबर अपराध के मामलों में आरोपी रह चुका है। इन अपराधियों का कार्यक्षेत्र पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और ओडिशा था। मामले में जामताड़ा साइबर अपराध थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *