शादी का झांसा देकर नाबालिग को रीवा ले गया:शारीरिक शोषण किया; गौरेला पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, लड़की सकुशल बरामद

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 7 दिसंबर 2024 को एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया। पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और लड़की को सकुशल बरामद किया गया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। नाबालिग के पिता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक एस आर भगत के निर्देश पर ऑपरेशन तलाश शुरू किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, एसडीओपी गौरेला श्याम सिदार और डीएसपी साइबर दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में टीम ने कार्रवाई की। जांच में पता चला कि आरोपी सूरजभान भैना (21) निवासी देवरगांव गौरेला ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाया था। वह उसे रीवा और राजनांदगांव ले गया, जहां उसने पीड़िता का शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *