मुंगेली में कांग्रेस का कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन:खाद-बीज की कमी और शिक्षक भर्ती को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में कांग्रेस ने आज स्थानीय मुद्दों को लेकर कलेक्टोरेट का घेराव किया। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, खनिज निगम के पूर्व अध्यक्ष, युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा और एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय शामिल हुए। दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद-बीज की कमी बनी हुई है। कांग्रेस ने 25 से 30 जून तक सभी सहकारी समितियों में आंदोलन करने का निर्णय लिया है। बैज ने युवाओं के मुद्दे पर सरकार को घेरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने युवाओं के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले एक लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन 58 हजार शिक्षकों के खाली पदों पर भी भर्ती नहीं की जा रही है। बैज ने युक्तियुक्तकरण की नीति की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस नीति के तहत प्रदेश में 10 हजार स्कूल बंद किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के गृह जिले मुंगेली में खाद-बीज की कमी और नगरीय प्रशासन की स्थिति पर भी सवाल उठाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *