आरयू : वीसी के आदेश से दो स्टाफ का तबादला, नोटिफिकेशन जारी

रांची | आरयू के नव नियुक्त प्रभारी वीसी प्रो. डीके सिंह ने योगदान के साथ दो स्टाफ का तबादला कर दिया है। इसमें पीजी विभाग से आररू को सीसीडीसी सेक्शन में किया गया है। वहीं संतोष कुमार गोप का सेंट्रल लाइब्रेरी से पीजी हिंदी विभाग में किया गया है। बताते चलें कि सीसीडीसी सेक्शन से पूर्व वीसी ने आररु का तबादला पीजी राजनीति विज्ञान विभाग कर दिया था। वहां वह विवि प्रशासन की अनुमति के बिना पोर्टल ओपन कर रिसर्च स्कॉलरों का फेलोशिप आवेदन भरने का आरोप था। रिसर्च स्कॉलरों ने विभाग में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया था। इसके बाद उक्त स्टाफ पर प्रशासनिक कार्रवाई के तहत पीजी राजनीति विज्ञान विभाग से पीजी हिंदी विभाग में तबादला कर दिया गया था। अब नए वीसी ने योगदान के साथ उक्त स्टाफ को सीसीडीसी सेक्शन में कर दिया है। विवि अधिकारियों के बीच तबादला की खूब चर्चा हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *