रांची| राज्य में शराब की आपूर्ति करने वाली कंपनियों के बकाया का 75 फीसदी भुगतान जल्द से जल्द होगा। नवनियुक्त उत्पाद आयुक्त रवि शंकर शुक्ला ने बुधवार को शराब की आपूर्ति करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस क्रम में सहमति बनी कि बकाया राशि के 75 फीसदी का भुगतान जल्द से जल्द किया जाएगा।


