हिमाचल में 4 जगह बदला फटा:धर्मशाला में 15-20 लोग बहे, 2 के शव मिले; कुल्लू में 3 लापता, 8 गाड़ियां बहीं

हिमाचल प्रदेश में बुधवार दोपहर को बादल फटने और भारी बारिश के कारण कुल्लू और कांगड़ा जिला में तबाही हुई। धर्मशाला के खनियारा स्थित इंदिरा प्रियदर्शनी हाइड्रल प्रोजेक्ट सोकणी दा कोट के पास बादल फट गया। इससे मणुणी खड्ड में पानी का बहाव अचानक बढ़ गया। इससे प्रोजेक्ट में काम कर रहे 15 से 20 मजदूर तेज धारा में बह गए। कांगड़ा के SP शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि अब तक 2 शव मिले हैं। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। मौसम ठीक रहा तो रात में सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। घटना के वक्त सभी मजदूर खड्ड किनारे बने एक शेड में रह रहे थे। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दुख जताया है। इससे पहले कुल्लू जिले में 3 जगह बादल फटने से बाढ़ आ गई। जीवा नाला में बाप-बेटी समेत 3 लोग बह गए। इसमें 8 गाड़ियां बहीं और 4 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। NHPC का शेड और एक पुल भी पानी में बह गया है। वहीं बंजार में कृषि मंत्री चंद्र कुमार और ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के कार्यक्रम में शामिल मंत्री व DC सड़क बंद होने से फंस गए। उधर, लाहौल स्पीति में काजा समदो सड़क पर हुर्लिंग और लरी के बीच में पहाड़ी से पत्थर गिरे। इससे 2 गाड़ियों और एक बाइक को नुकसान पहुंचा है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। स्थानीय प्रशासन ने टूरिस्ट और लोकल लोगों को नदी-नालों के आसपास न जाने की सलाह दी है। कुल्लू और लाहौल स्पीति में बाढ़ और नुकसान के PHOTOS..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *