रांची| संत पॉल्स कॉलेज में सत्र 2025-29 के लिए चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम और वोकेशनल कोर्सों (बीबीए और बीसीए) में ऑनलाइन प्रवेश शुरू हो गई है। चांसलर पोर्टल के माध्यम से इच्छुक विद्यार्थी 29 जून तक आवेदन कर सकते हैं। जिन स्टूडेंट्स के पास सीयूईटी स्कोर नहीं है वे 12वीं के अंकों के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। 29 जून तक सीटें खाली रहती हैं तो आवेदन की तिथि बढ़ाई जा सकती है। एडमिशन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।


