बिजली चोरी के खिलाफ छापा, 661 पर केस

रांची| जेबीवीएनएल के एपीटी द्वारा बुधवार को रांची सहित 15 जिलों में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें कुल 3924 स्थानों पर छापेमारी की गई। इसमें कुल 661 के विरुद्ध बिजली चोरी का केस दर्ज किया गया, जबकि कुल 102.83 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। कुल 119 टीम इस अभियान में शामिल हुए। सबसे अधिक रांची में 493 स्थानों पर छापेमारी हुई, जिसमें 51 के विरुद्ध केस दर्ज एवं 9.11 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *