लोहरदगा | भारतीय जनता पार्टी नगर के द्वारा बुधवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार साहू की अध्यक्षता में आक्रोश प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि आज पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार, लूट, हत्या, बलात्कार से कराह रहा है। जिससे अपना जिला भी अछूता नहीं है। कहा कि लंबे चौड़े घोषणाओं का सपना दिखाकर एक बार फिर राज्य की सत्ता पर काबिज होने वाली हेमंत सरकार की नीति और नियत में कोई बदलाव नहीं आया है।पिछले कार्यकाल में जिस प्रकार से राज्य सरकार के संरक्षण में खनिज संसाधनों की लूट पंचायत से लेकर सचिवालय व मंत्रालय तक हुई और भ्रष्टाचार ने अपना पैर जमाया है। वहीं दूसरे कार्यकाल में भी यह और मजबूत हो रहा है। कहा कि विधि व्यवस्था की हालत ऐसी की कोई सुरक्षित नहीं है। जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, जमीन का म्यूटेशन बिना दलाल बिचौलियों को पैसा दिए नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपने वादे को पूरा करते हुए लोक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतरे यही भाजपा मांग करती है। मौके पर नवीन कुमार टिंकू, विनोद राय, बृजेश शर्मा, अनिल उरांव, कामेश्वर सिंह, सरस्वती देवी, अशोक कसकर, गोपाल कुमार साहू, दीपक कुमार, मनोज कुमार, सुशांत कुमार, रवि सिंह, चंदन गोप, मनीष प्रसाद गुप्ता, भुनेश्वर साहू, रिंकू वर्मा, अजय कुमार, संजय महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे। लोहरदगा | बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आरसेटी प्रशिक्षित पूर्व प्रशिक्षुओं के लिए मार्गदर्शन, उत्साहवर्धन, सुझाव और आरसेटी प्रशिक्षित सफल उद्यमी पूर्ववर्ती प्रशिक्षु संगठन के गठन के लिए एक दिवसीय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत डीडीएम नाबार्ड शोभा केरकेट्टा, एलडीएम नितिन किशोर, डीएम जेएसएलपीएस बिपिन चंद्र, निदेशक आरसेटी सुरेश भगत व पूर्व प्रशिक्षुओं के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वहीं बताया गया कि इस मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य पूर्व प्रशिक्षित उद्यमियों को आपस में जोड़कर एक मंच प्रदान करना है जिससे वे अपनी समस्या, सुझाव रखकर आगे बढ़ सके। साथ ही नए प्रशिक्षुओं को भी स्वरोजगार से जोड़कर उद्यमी बनाया जा सके।


