युवक की जान जाने पर जागा प्रशासन सीओ के निर्देश पर बन रही है सड़क

रवि कुमार | कुड़ू नेशनल हाईवे स्थित कुड़ू रांची मुख्य पथ पर पड़हा भवन के समीप मंगलवार को जर्जर सड़क के कारण हुई युवक की मौत की सूचना पर मंगलवार को देर शाम प्रभारी बीडीओ सह सीओ मधुश्री मिश्रा घटनास्थल पहुंची। जायजा लिया और एनएचएआई के कर्मियों को मौके पर बुला कर कड़ी फटकार लगाई। जल्द से जल्द जर्जर सड़कों की मरम्मत व सड़क किनारे बह रहें नाली के गंदा पानी को नाली में भेजने और नेशनल हाईवे के किनारे झाड़ियों को काटने का निर्देश दिया।सीओ के निर्देश के बाद बुधवार को एनएचआई के कर्मियों ने सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई से लेकर सड़क में बने गड्ढे की मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया। ज्ञात हो कि नेशनल हाईवे खत्म होने के बाद नवाटोली से कुड़ू शहरी क्षेत्र तक टू-लेन सड़क है। नेशनल हाईवे सड़क होने के कारण रोजाना सैकड़ों वाहन का आवागमन होता है। बावजूद इसके नेशनल हाईवे से लेकर कुड़ू शहरी क्षेत्र तक सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए है। बड़े बड़े गड्ढे दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार को मोटरसाइकल सवार युवक गड्ढे में गिर गया और दूसरी ओर से आ रहे वाहन युवक को धक्का मार फरार हो गया। वही निरीक्षण के समय मौके पर मौजूद राकेश कुमार गुप्ता, अमित कुमार, सतीश कुमार, श्याम कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने सीओ को बताया नीचे स्टैंड से लेकर बैंक ऑफ इंडिया और पेट्रोल पंप से लेकर पुस्तकालय तक और पुस्तकालय से सड़क के दोनों ओर नाली जाम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *