लोहरदगा | आपातकाल के 50 साल पर पीएम मोदी द्वारा एक्स पर किए गए पोस्ट के संदर्भ में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि विगत 11 वर्षों में चाहे ईडीहो, सीबीआई हो, या आयकर हो पीएम मोदी की सरकार में इन संवैधानिक एजेंसियों का सबसे ज्यादा दुरूपयोग हुआ है। वह आज संविधान रक्षा की बात कर रहे हैं यह काफी विरोधाभास लगता है। पहली बार आजादी के बाद सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहे हैं। भगत ने मोदी और उनके सरकार को एक सुझाव दिया कि वह मणिपुर के संदर्भ में पश्चात सप्ताह मनाएं, पश्चाताप दिवस मनाएं। वे सक्षम नहीं है कि एक मणिपुर को कंट्रोल कर पाए। वहां कितनी भयावह स्थिति वहां है। मानवाधिकार का जिस प्रकार उल्लंघन वहां हुआ है। महिलाओं एवं बच्चियों के साथ अत्याचार किये जा रहे है।


