सवारी बनकर बैठे, 4 दिन पहले खरीदा ई-रिक्शा लूटा

लुधियाना| सवारी बनकर 4 बदमाश एक ई-रिक्शा में बैठे और ड्राइवर को बुरी तरह से पीटकर ई-रिक्शा समेत नकदी और फोन लूटकर फरार हो गए। वारदात मंगलवार रात 9:30 बजे थाना सलेम टाबरी से मात्र 30 मीटर की दूरी पर हुई है। पीड़ित राम नाथ मंडल वासी स्मार्ट सिटी, हैबोवाल ने बताया कि रात को घंटाघर चौक के पास 4 संदिग्ध उन्हें मिले। जिन्होंने जालंधर बाइपास जाने के लिए कहा, फिर सभी बदमाशों ने चलती ई-रिक्शा में उस पर हमला कर ई-रिक्शा लूट लिया। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने 20 जून को ही नया ई-रिक्शा खरीदा था, लेकिन अब उसे लूट लिया गया। युवक से लेपटॉप लूटा पीड़ित शुभम पाठक ने बताया कि 21 जून को टिब्बा रोड के पास से जा रहा था। तभी उसके पीछे से बाइक पर सवार 2 बदमाश आए। जिन्होंने आते ही उसके सिर पर धारदार चीज़ से हमला करके जख्मी कर दिया। फिर एक आरोपी बाइक से नीचे उतरा और उससे नकदी और अन्य सामान की मांग करने लगा। जिस पर रुपये न होने पर आरोपी उनके पास से बैग छीन कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि उक्त बैग में उनके दो लेपटॉप, एक हार्डडिस्क रखी थी। पीड़ित ने थाना डिवीजन-7 की पुलिस को शिकायत दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *