रथ यात्रा को लेकर 27 जून और 5 जुलाई को शहर के ट्रैफिक रूट में किया बदलाव

भगवान जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा 27 जून और 5 जुलाई को भव्य रूप से आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष यातायात एवं विधि-व्यवस्था के निर्देश जारी किए हैं। बोकारो शहरी क्षेत्र में 27 जून को दोपहर 2 बजे सेक्टर-4 जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक, बीजीएच, गांधी चौक, पत्थरकट्टा चौक होते हुए सेक्टर-1 स्थित राम मंदिर पहुंचेगी। वहीं 5 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे राम मंदिर से भगवान जगन्नाथ की वापसी रथ यात्रा पुनः निकलेगी और सेक्टर-4 स्थित जगन्नाथ मंदिर तक जाएगी। वहीं, चास शहरी क्षेत्र में रथ यात्रा का कार्यक्रम 27 जून को सायं 5 बजे से रथ यात्रा चेकपोस्ट से चास मेन रोड होकर महावीर चौक तक जाएगी। 5 जुलाई को शाम 4 बजे वापसी यात्रा महावीर चौक से चेकपोस्ट तक निकाली जाएगी। इसके अलावा इस्कॉन बोकारो की ओर से आयोजित शोभायात्रा 27 जून, अपराह्न 3 बजे से पूजा अर्चना के बाद बोकारो एयरपोर्ट से गरगा पुल, चेकपोस्ट, धर्मशाला मोड़, चंद्रा टॉकीज होते हुए मगध कांप्लेक्स जोधाडीह मोड़ तक जाएगी। जिसकी 5 जुलाई को अपराह्न 3 बजे वापसी होगी। बीजीएच से राम मंदिर तक वन-वे रहेगी सड़क, चास में सिंगल लेन पर चलेंगे वाहन चास एसडीओ प्रांजल ढांडा और ट्रैफिक डीएसपी विद्या शंकर ने संयुक्त आदेश जारी किया है। इसके तहत 27 जून व 5 जुलाई को दोपहर एक बजे से शाम 7 बजे तक इन मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। बीजीएच चौक से अंबेडकर चौक तक वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। वहीं, बीजीएच चौक से गांधी चौक तक सड़क के बाएं तरफ से सभी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। सभी वाहनों का परिचालन रोड के दाएं और से होगा। गांधी चौक से पत्थरकट्टा चौक तक रोड के बाया लेन परिचालन के लिए वर्जित रहेगा। पत्थरकट्टा चौक से राम मंदिर चौक तक भी यही व्यवस्था रहेगी। सभी वाहनों का परिचालन रोड के दाएं ओर से होगा। हवाई अड्डा से धर्मशाला मोड़ तक रोड के बाएं लेन पर सभी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। धर्मशाला मोड़ से महावीर चौक तक व महावीर चौक से जोधाडीह मोड़ की ओर जाने वाले वाले सभी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। जोधाडीह मोड़ से महावीर चौक तक भी परिचालन वर्जित रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *