सिमडेगा| जिला मुख्यालय स्थित एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों के द्वारा एक मिसाल पेश करते हुए रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एचडीएफसी बैंक के कर्मियों एवं कई रक्तदाताओं के द्वारा द्वारा शांति भवन मेडिकल सेंटर बीरू में रक्तदान किया गया। एचडीएफसी बैंक के कर्मियों के द्वारा रक्तदान के लिए किए गए इस कार्य पर जिले रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओं ने उनका आभार व्यक्त किया। विकसित हो कि पूर्व में भी कई अवसरों के दौरान एचडीएफसी बैंक द्वारा रक्तदान के लिए शिविर का आयोजन किया जाता है। एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक, एवं कर्मी के अलावा शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


