कैंप में चर्म रोग से बचाव की दी गई जानकारी

सेन्हा| अलौदी पंचायत के अलौदी गोसाइटोली स्थित मवि परिसर में बुधवार को एसबीआई फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग से परिवर्तन समाज विकास ने चर्म रोग शिविर लगाया। वहीं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद व डॉ. राजीव रंजन ने लोगों को जानकारी दी। बताया कि स्किन में खुजली, सूनापन, झिनझिन और सफेद दाग चर्म रोग की पहचान है। यह नियमित दवा और क्रीम से पूर्णतः ठीक हो सकता है। वहीं सर्दी, जुकाम, बुखार, बीपी और शुगर की जांच कर निःशुल्क दवा वितरित किए गए। वहीं चिकित्सक नरेश उरांव ने बताया कि विभिन्न पंचायत के बीस गांवों में एसबीआई फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग से परिवर्तन समाज विकास चिकित्सीय सहायता दे रहा है। मौके पर बस्तर जिला समन्वयक सूरज पटनायक, जिला समन्वयक विवेक मिश्रा, शुभम निधि एक्का, सूरज महतो, बिलासी कुमारी, गौरव कुमार, अनिल उरांव, बंधनी उराइन, सत्यम मौजूद थे। गुमला | शहर के कुम्हार मोड़ स्थित जनविकास ट्रस्ट द्वारा संचालित निराला हॉस्पिटल में 29 जून से दो दिवसीय निःशुल्क मोतियाबिंद सह लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में शंकर नेत्रालय चेन्नई के डॉक्टर एस कुमार व अमेरिका के सर्जन डॉ. आर कुमार जिनिथ व रांची की डॉ. नीलू कुमारी मरीजों की जांच के ऑपरेशन करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए डॉ. नीलू कुमारी ने कहा कि शिविर में उपरोक्त डॉक्टरों के द्वारा रेटिना, आँसू की थैली, ट्रैजियम, कलेजियम आदि का भी ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों को निःशुल्क चश्मा, दवा व एक एक कंबल दिया जाएगा। सिमडेगा | सदर प्रखंड अंतर्गत बीरू निवासी शांति देवी का निधन कुछ दिनों पहले हो गया था। सूचना पर उत्कलीय ब्राह्मण सेवा संघ के पदधारियों ने मृतक की बारहवीं पर स्वर्गीय शांति देवी के घर बीरू पहुंचकर उनके परिजनों को 5000 रु. सहायता राशि प्रदान किया। मृतक के परिजनों को सांत्वना भी प्रदान की गई। संघ के केंद्रीय संरक्षक केशव चंद्र पाणिग्रही ने बताया कि स्वर्गीय शांति देवी उत्कलीय ब्राह्मण सेवा संघ सिमडेगा जिला इकाई में सदस्यता ली हुई थी। वहीं संघ के जिलाध्यक्ष विद्याबंधु शास्त्री ने बताया कि संघ के किसी भी प्राथमिक सदस्य के निधन पर संघ में सहयोग प्रदान करने का प्रावधान रखा गया है। मौके पर केंद्रीय एवं जिला इकाई के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *