तरौद | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुड़पार चु में शाला प्रवेशोत्सव माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन और सभी शिक्षक मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में सभी ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत मुड़पार के सरपंच मनोज कुमार यादव, जनपद सदस्य अश्विनी कुर्रे, उपसरपंच कुलदीप कुर्रे, अध्यक्ष लकेश कुमार लहरे, पंच प्रतिनिधि नाथू खुटे, टीकाराम कुर्रे, शिवनाथ लहरे, कोमल टंडन, हुलास टंडन और प्रेम महिपाल शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। ग्रामवासियों, अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और उनके सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया।


