खिलाड़ी का लक्ष्य देश के लिए खेलना और जीतना होना चाहिए

भास्कर न्यूज | कवर्धा क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर एक दिवसीय दौरा में कवर्धा पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत कौशलेंद्र पटेल ने गीत से की। उन्होंने सालभर चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में भागीदारी के लिए सुझाव दिए। महानकर ने जिले के प्रमुख खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और पूर्व खिलाड़ियों से संवाद किया। खेलों की गतिविधियों और क्रीड़ा भारती के उद्देश्य पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि खेल से व्यक्ति का चरित्र बनता है। यही चरित्र राष्ट्र निर्माण में सहायक होता है। खिलाड़ी का लक्ष्य सिर्फ पदक नहीं, देश के लिए खेलना और जीतना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि धैर्य, अनुशासन, संस्कार और अभ्यास से खिलाड़ी महान बनता है। हमारा लक्ष्य खेल और खिलाड़ियों का विकास है। 2036 में देश में ओलंपिक होने की संभावना है। इस बार कबड्डी को ओलंपिक में शामिल कराने की योजना पर काम हो रहा है। पूरे देश में कबड्डी मैचों का आयोजन होगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रांत संगठन मंत्री सुमित उपाध्याय के मार्गदर्शन में हुआ। मंच पर क्षेत्र संयोजक अनंत डिके, कोष प्रमुख प्रकाश बिस्पुते, क्षेत्रीय संगठन मंत्री कौशलेंद्र पटेल और कार्यसमिति सदस्य जसविंदर बग्गा मौजूद रहे। संवाद सत्र का संचालन जसविंदर बग्गा ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *