12वीं की अंग्रेजी की किताब… इंडेक्स में 100 पेज, छपे सिर्फ 88

झारखंड में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की बड़ी चूक सामने आई है। विभाग ने सरकारी स्कूलों में करीब 3.70 लाख स्टूडेंट्स को 12वीं की अंग्रेजी की जो किताब ‘फ्लेमिंगो’ बांटी है, वह आधी-अधूरी है। इस किताब के इंडेक्स में कुल 100 पेज दिखाए गए हैं। लेकिन किताब में सिर्फ 88 पेज हैं। कविता संग्रह (पोएट्री सेक्शन) की सभी पांच कविता गायब हैं। पाठ का क्रम भी निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप नहीं है। अब इस किताब का विरोध शुरू हो गया है। जानकारी मिलने के बाद कई स्कूलों के स्टूडेंट्स ने किताब लेने से इनकार कर दिया है। वहीं जिन स्टूडेंट्स को किताब मिल गई है, वे भी इसे लौटाने पर जोर दे रहे हैं। विभाग को 10 जिलों से ऐसी शिकायतें मिली हैं। इसमें कहा गया है कि इस किताब से अंग्रेजी की पढ़ाई करना संभव नहीं है। इसलिए इसे वापस लिया जाए। इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। -शेष पेज 9 पर हर महीने प्रोजेक्ट रेल परीक्षा में इस किताब से पूछे जाते हैं सवाल स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग छात्रों में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाने और स्किल बढ़ाने को लेकर प्रोजेक्ट रेल प्रतियोगिता का आयोजन करता है। यह प्रतियोगिता सभी स्कूलों में हर महीने आयोजित की जाती है। प्रोजेक्ट रेल प्रतियोगिता परीक्षा में अंग्रेजी की ​इस किताब से भी सवाल पूछे जाते हैं। स्टूडेंट्स का कहना है कि यह किताब आधी-अधूरी है। परीक्षा में गायब पेज से सवाल पूछे गए तो वे क्या करेंगे। क्योंकि तैयारी ही नहीं होगी तो सवालों का हल नहीं कर सकेंगे। शिक्षकों की सलाह… गायब पेज का करा लें फोटो कॉपी, पूरी हो जाएगी स्कूल में किताब बंटी तो छात्र इसे लेकर घर चले गए। वहां देखा तो कविता वाले सभी पेज ही गायब थे। कई पाठ इंडेक्स के अनुरूप नहीं थे। उन्होंने अगले दिन स्कूल में किताब लौटाने की कोशिश की। लेकिन शिक्षकों ने किताब वापस लेने से साफभ् इनकार कर दिया। शिक्षकों ने स्टूडेंट्स को सलाह दी कि जो भी पेज गायब हैं, उसकी फोटो कॉपी करा लें। इससे किताब पूरी हो जाएगी। इसके बाद स्टूडेंट्स को मजबूरन आधी-अधूरी किताब लेकर लौटना पड़ा। किताब फिर से छपकर तैयार, एक सप्ताह में बांट दी जाएगी यह गलती कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। मुद्रक को फिर से किताब छपाई का निर्देश दिया गया है। उसने इस किताब की फिर से छपाई भी पूरी कर ली है। एक सप्ताह के अंदर सभी स्कूलों में इसे वितरित कर दिया जाएगा। -शशि रंजन, निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद स्टूडेंट‌्स ने किताब लौटाने की कोशिश की, पर लेने से इनकार पेज 89 से 100 तक 5 कविताएं… सभी गायब झारखंड में शिक्षा विभाग की बड़ी चूक…सरकारी स्कूल के 3.70 लाख स्टूडेंट्स को बांट दी आधी-अधूरी किताब किताब के इंडेक्स के अनुसार पेज नंबर 89 से 100 में 5 कविताएं हैं। यानी 12 पेज कविताओं के लिए है। पेज 90 में कमला दास द्वारा लिखित माई मदर एट सिक्सटी-सिक्स कविता है। वहीं पेज नंबर 92 पर किपिंग क्विट कविता के लेखक पाब्लो नेरुदा हैं। इसी प्रकार जॉन केट्स लिखित ए थिंग ऑफ ब्यूटी पेज 95 पर है तो ए रोड साइड स्टैंड पुस्तक के लेखक रॉबर्ट रीच हैं, जो पेज 97 पर है। पेज नंबर 100 पर आंटी जेनिफर टाइगर्स की कविता का उल्लेख है। लेकिन इनमें से कोई भी कविता किताब में नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *