NEP… 45 नए एड ऑन सर्टिफिकेट कोर्सों में इसी सेशन से होगा एडमिशन

रितु लकड़ा संत जेवियर्स कॉलेज में इस साल से 45 नए एड ऑन सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत हो रही है। सेशन 2025-26 से कोर्सों में दाखिला प्रोसेस शुरू हो जाएगा। इसके तहत स्टूडेंट्स कोर पेपर के अलावा इन कोर्सेस में एडमिशन ले सकेंगे। कॉलेज के यूजी और पीजी स्टूडेंट्स सहित अन्य लोग भी इन कोर्सेस में एडमिशन ले सकेंगे। प्राथमिकता कॉलेज के स्टूडेंट्स को दी जाएगी। हर कोर्स में 30 सीटों पर एडमिशन लिए जाएंगे। यह कोर्सेस 6 महीनों के लिए होगा। ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन मोड में भी क्लासेस लिए जाएंगे। कोर्स के खत्म होने के बाद स्टूडेंट्स को अलग से सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि पहले से कॉलेज में स्किल डेवलपमेंट से संबंधित 6 कोर्स शुरू किए गए थे। जिसमें से 4 कोर्स सफलता पूर्वक पढ़ाई हो रही है। इनमें बायो प्रोसेसिंग, पर्ल कल्चर, डिजिटल मैपिंग और रिसर्च से संबंधित कोर्स शामिल हैं। अब इन कोर्स का विस्तार किया जा रहा है। जिसके तहत 45 नए कोर्स शुरु किए जा रहे हैं। नई शिक्षा नीति के तहत स्टूडेंट्स को स्किल्ड करने के उद्देश्य से इन कोर्सेस को शुरु किया जा रहा है। कॉलेज में कोर पेपर में एडमिशन लेने के बाद जो स्टूडेंट्स एड ऑन सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई करना चाहते है उन्हें कॉलेज के वेबसाइट में जाकर अलग से अप्लाई करना होगा। अलग-अलग फीस निर्धारित: कोर्सेस के अनुसार फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है। 6 महीने के कोर्स को पूरा करने में 1000-2000 रुपए फीस ली जाएगी। सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा क्रेडिट भी दिया जाएगा। वर्तमान में हर कोर्स में 30 सीटों पर एडमिशन लिए जाएंगे। आगे के सालों में स्टूडेंट्स की संख्या को देखते हुए सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही सभी स्टूडेंट्स के लिए सर्टिफिकेट कोर्स को कम्पल्सरी भी किया जा सकता है। शुरू होने वाले मुख्य कोर्स सर्टिफिकेट कोर्सेस में ट्राइबल मेडिसिन प्रैक्टिस, मशरूम कल्चर टेकिनोलॉजी, कॉर्पोरेट गवर्नेंस एंड बिजनेस एथिक्स, इंडियन नॉलेज सिस्टम, फाउंडेशन मैथमेटिक्स,फंडामेंटल ्स अॉफ वाटर क्वालिटी असेसमेंट, इंडीजिनस नोलेज, सिस्टम, डेयरी टेक्नोलॉजी, टाईबल थिएटर सहित अन्य कोर्सेस शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *