झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक और बीई कोर्सों में एडमिशन के लिए फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड राउंड काउंसिलिंग की डेट जारी कर दी गई है। जेईई मेन परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थी 26 से 30 जून तक ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। च्वाइस फिलिंग में संशोधन एक जुलाई को कर सकेंगे। वहीं चयनित अभ्यर्थियों को सीट अलॉटमेंट लेटर चार से 11 जुलाई तक जारी की जाएगी। जबकि पांच से 11 जुलाई तक संबंधित इंजीनियरिंग कॉलेजों में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन लिया जाएगा। सामान्य, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन शुल्क 500 रुपए और काउंसिलिंग शुल्क 400 रुपए जमा करना होगा। वहीं एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन शुल्क 250 रुपए और काउंसिलिंग शुल्क 250 रुपए जमा करना होगा। जबकि दिव्यांग कोटि के अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा नहीं करना है। सेकेंड राउंड काउंसिलिंग : सेकेंड राउंड काउंसिलिंग के लिए एक से चार जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन जमा होगा। सात जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। वहीं 13 जुलाई को वैकेंट सीट डिसप्ले किया जाएगा। जबकि 13 से 17 जुलाई तक अभ्यर्थी च्वाइस फिलिंग करेंगे। वहीं 18 जुलाई को च्वाइस फिलिंग में संशोधन कर सकेंगे। जबकि 21 से 26 जुलाई तक सीट अलॉटमेंट लेटर जारी किया जाएगा। वहीं 21 से 26 जुलाई तक संबंधित संस्थान में एडमिशन लिया जाएगा।


