अरगोड़ा थाना की पुलिस ने 400 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें दिनेश कुमार राम और शिवम कुमार शामिल हैं। गिरफ्तारी अशोक कुंज, कश्यप बिहार के पास एक किराए के मकान से हुई। अरगोड़ा थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त किराए के मकान में कुछ संदिग्ध लड़कों द्वारा नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। इसके बाद अरगोड़ा थानेदार आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में वहां छापेमारी की गई। वहां दो संदिग्ध युवक मिले। इनके पास से पुलिस ने 400 पुड़िया ब्राउन शुगर (23.66 ग्राम) के साथ 1900 रुपए नगद और दो मोबाइल फोन भी बरामद किया। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत करीब 2 लाख रुपए होगी। गिरफ्तार दिनेश कुमार राम मूल रूप से गिरिडीह जिले का रहने वाला है। वहीं शिवम कुमार विद्यानगर, करम चौक के पास का रहने वाला है। वह भी दिनेश के साथ रहता था। किशोरगंज का धर्मेंद्र कुमार है ब्राउन शुगर का डीलर गिरफ्तार दिनेश राम ने बताया कि किशोरगंज के धर्मेंद्र कुमार से वे लोग ब्राउन शुगर बेचते थे। इसके अलावा करम चौक निवासी अरविंद कुमार और वीर कुंवर सिंह चौक निवासी विक्रम कुमार गुप्ता के साथ मिलकर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते थे। पुलिस को इन तीनों की भी तलाश है।


